एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घोरावल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा
एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घोरावल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा
9:05 PM, May 27, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घोरावल पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना घोरावल पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश सिंह के नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 94/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त विनोद मौर्या पुत्र बहादुर मौर्या निवासी ग्राम घुवास, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 36 वर्ष को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2), 351(2), 352 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) और 3(2)(V) के तहत मुकदमा दर्ज है। मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना कर दिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बृजेश राय, उपनिरीक्षक अशोक सिंह तथा हेड कांस्टेबल अजय कुमार यादव शामिल रहे।जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार की जा रही कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
यह भी पढ़ें






