होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

कर्मा:गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का डेकोरेशन सामान जलकर राख; परिवार पर रोजी-रोटी का संकट

सोनभद्र। जनपद के करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरोपुर गांव में बीती रात अज्ञात कारणों से एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का डेकोरेशन का सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं, कारोबार ठप होने से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

10:47 AM, Nov 3, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

कर्मा:गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का डेकोरेशन सामान जलकर राख; परिवार पर रोजी-रोटी का संकट
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


करमा थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव की घटना, अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू; पीड़ित ने प्रशासन से मांगा मुआवजासोनभद्र। जनपद के करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरोपुर गांव में बीती रात अज्ञात कारणों से एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का डेकोरेशन का सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं, कारोबार ठप होने से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।जानकारी के अनुसार, ग्राम भैरोपुर, पोस्ट कसया निवासी गोविंद सिंह मौर्य पुत्र राजाराम मौर्य 'हर हर महादेव डेकोरेशन' के नाम से शादी-विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में सजावट का कार्य करते हैं। इसी कारोबार के लिए उन्होंने गोदाम में बड़ी मात्रा में डेकोरेशन का सामान रखा था।बताया जाता है कि बीती रात करीब आठ बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो चुका था।इस अग्निकांड से गोविंद सिंह मौर्य को भारी आर्थिक क्षति हुई है। डेकोरेशन का सामान जल जाने से उनका कारोबार प्रभावित हो गया है और परिवार के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है।पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर क्षति का स्थलीय आकलन कराने तथा उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। परिवार का कहना है कि प्रशासनिक सहायता मिलने से उन्हें दोबारा अपना कारोबार शुरू करने और आर्थिक संकट से उबरने में मदद मिल सकेगी।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions