फाटबंदी आदेश में लापरवाही पर कार्रवाई, राजस्व निरीक्षक हटाए गए, लेखपाल के खिलाफ विभागीय जांच
फाटबंदी आदेश में लापरवाही पर कार्रवाई, राजस्व निरीक्षक हटाए गए, लेखपाल के खिलाफ विभागीय जांच
9:11 PM, Jul 7, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। ग्राम घुआस स्थित भूमि की फाटबंदी के न्यायालय के आदेश के अनुपालन में लापरवाही बरतने पर राजस्व विभाग के दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। राजस्व निरीक्षक को तहसील कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है, जबकि संबंधित लेखपाल के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जनपद की तहसील मड़िहान निवासी राणा प्रताप पुत्र रामचंद्र की ग्राम घुआस स्थित भूमि की फाटबंदी उप जिलाधिकारी, घोरावल के न्यायालय के आदेश से कराई गई थी। न्यायालय के आदेश के अनुसार मौके पर फाटबंदी का अनुपालन कराया जाना था, लेकिन कई बार प्रार्थना-पत्र देने के बावजूद राजस्व निरीक्षक दिनेश कुमार दुबे और क्षेत्रीय लेखपाल अजय विक्रम सिंह द्वारा आदेश के अनुपालन में लापरवाही बरती जाती रही।इसकी शिकायत मिलने पर उप जिलाधिकारी, घोरावल ने स्वयं मौके का निरीक्षण कर न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया। जांच में लापरवाही पाए जाने पर राजस्व निरीक्षक दिनेश कुमार दुबे को तहसील कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। वहीं, क्षेत्रीय लेखपाल अजय विक्रम सिंह के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करते हुए जांच तहसीलदार, घोरावल को सौंपी गई है।प्रशासन ने दिनेश कुमार दुबे के स्थान पर राम मूरत शास्त्री को नया राजस्व निरीक्षक नियुक्त किया है। अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें






