होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन सक्रिय, अधिकारियों ने किया स्थलों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन सक्रिय, अधिकारियों ने किया स्थलों का निरीक्षण

6:36 AM, Jun 16, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन सक्रिय, अधिकारियों ने किया स्थलों का निरीक्षण
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने म्योरपुर क्षेत्र में संभावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी इसे नियमित प्रक्रिया बता रहे हैं, लेकिन आगामी चुनावी गतिविधियों की संभावनाओं के बीच इस कवायद को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उपजिलाधिकारी ने सबसे पहले  म्योरपुर खेल मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मैदान में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।इसके बाद उन्होंने औरहवा-कुडाडीह क्षेत्र में पहुंचकर दो संभावित सभा स्थलों का निरीक्षण किया तथा वहां कार्यक्रम आयोजन की संभावनाओं का आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड, थाना प्रभारी रविकांत मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।सूत्रों के अनुसार शासन स्तर से सभी विधानसभा क्षेत्रों में संभावित जनसभा स्थलों की सूची मांगी गई है, जहां मुख्यमंत्री जनसभाओं अथवा विकास कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

इसी के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैहालांकि अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासन सुरक्षा, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का आकलन कर तैयारियों में जुटा हुआ है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions