होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन अलर्ट, जनपदभर में चलाया जा रहा विशेष जागरूकता अभियान

आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन अलर्ट, जनपदभर में चलाया जा रहा विशेष जागरूकता अभियान

8:09 PM, Jun 3, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन अलर्ट, जनपदभर में चलाया जा रहा विशेष जागरूकता अभियान
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। जनपद में आपदाओं से होने वाली जनहानि एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक जन-जागरूकता अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में संचालित इस अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को प्राकृतिक एवं अन्य संभावित आपदाओं से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सचिवालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर आपदा से बचाव संबंधी "क्या करें" और "क्या न करें" विषयक वॉल राइटिंग कराई जा रही है, ताकि आमजन तक सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण संदेश प्रभावी ढंग से पहुंच सकें।इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में खुले पड़े कुओं, गड्ढों एवं अन्य जोखिमपूर्ण स्थलों को जाली एवं सुरक्षा कवच से ढकने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। प्रशासन का उद्देश्य दुर्घटनाओं की संभावनाओं को न्यूनतम करना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।डूबने की घटनाओं की रोकथाम के लिए नदी, तालाब, पोखरों, झरनों, चेकडैमों, बांधों तथा अन्य जलाशयों के आसपास चेतावनी बोर्ड एवं सुरक्षा संबंधी संकेतक लगाए जा रहे हैं। ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां पूर्व में डूबने की घटनाएं सामने आई हैं या जोखिम अधिक है।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील की है कि आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली, बाढ़, जलभराव एवं डूबने जैसी आपदाओं से बचाव हेतु शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों एवं विद्युत पोलों से दूर रहें तथा अनावश्यक रूप से जलाशयों में प्रवेश न करें। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की भी अपील की है।जिलाधिकारी ने कहा कि थोड़ी सी सतर्कता और जागरूकता से बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। जनपद प्रशासन आपदा प्रबंधन एवं जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार आवश्यक कदम उठा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि को न्यूनतम किया जा सके।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions