होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

दुद्धी - रसोई में आग लगने से महिला झुलसी, जिला अस्पताल रेफर

गैस चूल्हे पर खाना पकाते समय अचानक आग की चपेट में आ गईं।

sonebhadra

9:25 PM, Nov 10, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

दुद्धी - रसोई में आग लगने से महिला झुलसी, जिला अस्पताल रेफर

गैस चूल्हे पर खाना पकाते समय अचानक आग की चपेट में आ गईं।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी (सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र व कस्बा निवासी सलमान शाह की पत्नी अफसाना (22) आज मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे घर में गैस चूल्हे पर खाना पकाते समय अचानक आग की चपेट में आ गईं। आग पहले उनके कपड़ों में पकड़ बनाई, जिससे आग तेजी से फैली और उनके शरीर के बड़े हिस्से को झुलसा दिया। परिजनों के अनुसार, कपड़े कार्टन के होने के कारण आग तेजी से फैली और अफसाना का लगभग ज्यादातर शरीर झुलस गया। आग लगते ही उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए बाथरूम की ओर भागा और नल के पानी से खुद को ठंडा किया। इसके बाद वह दो मंजिला मकान से नीचे उतर रही थीं, तभी पड़ोसियों ने उन्हें देखा और शोर मचाया।

शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाए।जहां चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों ने हादसे में जलने की मात्रा अधिक और हालत गंभीर होने पर महिला को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इस हादसे में चिकित्सकों ने महिला के 45 से 50 प्रतिशत तक जल जाने की आशंका जताया है ।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions