होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क, शिवद्वार धाम में व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा

सोनभद्र:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा प्राचीन शिवद्वार धाम पावन श्रावण मास में प्राचीन शिवद्वार धाम में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कांवड़ यात्री बाबा भोलेनाथ के दर्शन-पूजन एवं जलाभिषेक के लिए शिवद्वार धाम पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन सुरक्षा, यातायात एवं अ

5:56 PM, Aug 17, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क, शिवद्वार धाम में व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



दूर-दराज से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा प्राचीन शिवद्वार धामपावन श्रावण मास में प्राचीन शिवद्वार धाम में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कांवड़ यात्री बाबा भोलेनाथ के दर्शन-पूजन एवं जलाभिषेक के लिए शिवद्वार धाम पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह सतर्क है।कांवड़ यात्रा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने शिवद्वार मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, भीड़ प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल सहित श्रद्धालुओं के सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। मंदिर परिसर एवं प्रमुख मार्गों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएं। भीड़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखते हुए श्रद्धालुओं का सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने साफ-सफाई एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।पावन श्रावण मास में प्राचीन शिवद्वार धाम का वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों ने भगवान शिव के दर्शन-पूजन कर पवित्र जल से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया तथा सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।हाथों में कांवड़, मन में अटूट श्रद्धा और मुख पर ‘हर-हर महादेव’ एवं ‘बोल बम’ के जयघोष के बीच पूरा शिवद्वार धाम आस्था, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा दिखाई दिया। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस टीमें लगातार मुस्तैद हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करते हुए पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।वहीं, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने मंदिर परिसर एवं आसपास की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा दर्शन एवं जलाभिषेक सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions