श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसरोवर का किया निरीक्षण
श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसरोवर का किया निरीक्षण
7:51 PM, Jul 25, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था व यातायात प्रबंधन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देशसोनभद्र। श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने ऐतिहासिक विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसरोवर का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कांवड़ियों के आवागमन मार्ग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, बैरिकेडिंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि श्रावण मास प्रारंभ होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कांवड़ मार्ग, विजयगढ़ दुर्ग एवं रामसरोवर क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता, नियमित पैदल गश्त तथा सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अराजकता या असामाजिक गतिविधि करने वालों के विरुद्ध तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि जनपद में आने वाले कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
यह भी पढ़ें






