मोहर्रम पर प्रशासन सख्त: ताजिया की ऊंचाई 10 फीट से अधिक नहीं, नई परंपरा पर रोक
मोहर्रम पर प्रशासन सख्त: ताजिया की ऊंचाई 10 फीट से अधिक नहीं, नई परंपरा पर रोक
7:52 PM, Jun 17, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

अफवाह फैलाने, मानक से अधिक ध्वनि और अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाईसोनभद्र। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में धर्मगुरुओं, ताजियादारों, जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने भाग लेते हुए आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया।बैठक में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मोहर्रम के दौरान ताजिया की ऊंचाई 10 फीट से अधिक नहीं होगी तथा किसी भी स्थिति में पेड़ों की डालियों की छंटाई नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी और पूर्व से चिन्हित कर्बला स्थलों पर ही ताजिया दफन किए जाएंगे। जुलूसों में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन और प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।जिलाधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति भ्रामक सूचना, अफवाह या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री प्रसारित करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी संदिग्ध गतिविधियों और सूचनाओं की तत्काल जानकारी प्रशासन व पुलिस को देने की अपील की।अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मोहर्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्र शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही संचालित किए जाएं। निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।बैठक में विद्युत विभाग को जुलूस मार्गों पर लटक रहे अथवा ढीले विद्युत तारों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारियों को संयुक्त रूप से जुलूस मार्गों, कर्बला स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारियों को भी स्थानीय स्तर पर पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर समन्वय स्थापित करने को कहा गया।जिलाधिकारी ने कहा कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) बागीश कुमार शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, संबंधित विभागों के अधिकारी, धर्मगुरु, ताजियादार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






