होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में प्रवेश शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में प्रवेश शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

8:25 PM, Jul 7, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में प्रवेश शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


समाज कल्याण विभाग ने पात्र छात्रों से समय रहते आवेदन कर छात्रावास सुविधा का लाभ उठाने की अपील की

सोनभद्र, 07 जुलाई। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जाति (बालक) छात्रावास में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र छात्र 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर छात्रावास सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ सभी आवश्यक अभिलेख एवं प्रमाण-पत्र ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य होगा। पात्र अभ्यर्थियों का चयन शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुसार किया जाएगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने पात्र छात्रों से अपील की कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करें, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी या अन्य असुविधा से बचा जा सके।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, सोनभद्र से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर 8077913747 पर भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions