जर्मनी के स्टूटगार्ट मंदिर में दही-हांडी कार्यक्रम में शामिल हुए अधिवक्ता उमेश गुप्ता
दुद्धी (सोनभद्र)। नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड नंबर 3 निवासी अधिवक्ता उमेश कुमार गुप्ता ने भारत से हजारों किलोमीटर दूर जर्मनी के स्टूटगार्ट स्थित मंदिर में आयोजित दही-हांडी मटका फोड़ कार्यक्रम में हिस्सा लेकर भारतीय संस्कृति और परंपरा को जीवंत किया
6:59 AM, Sep 8, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड नंबर 3 निवासी अधिवक्ता उमेश कुमार गुप्ता ने भारत से हजारों किलोमीटर दूर जर्मनी के स्टूटगार्ट स्थित मंदिर में आयोजित दही-हांडी मटका फोड़ कार्यक्रम में हिस्सा लेकर भारतीय संस्कृति और परंपरा को जीवंत किया।दही-हांडी कार्यक्रम का आयोजन आदित्य कुमार, मनीष गुप्ता एवं अन्य सहयोगियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता उमेश कुमार गुप्ता की अर्धांगिनी इंदू देवी सहित रामगढ़, रांची (झारखंड) निवासी इंद्रजीत गुप्ता समेत भारत से जुड़े अन्य लोग भी मौजूद रहे।विदेश की धरती पर भारतीय परंपरा और सांस्कृतिक उत्सव को उत्साहपूर्वक मनाए जाने से वहां मौजूद भारतीय समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों ने अपनी मातृभूमि की संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव का संदेश दिया।इस संबंध में जानकारी जर्मनी से व्हाट्सऐप वीडियो कॉल के माध्यम से मीडिया को दी गई।
यह भी पढ़ें






