मां के बाद डेढ़ वर्षीय खुशी की भी मौत, 45 दिन पहले पिता-दादा गए थे जेल
मां के बाद डेढ़ वर्षीय खुशी की भी मौत, 45 दिन पहले पिता-दादा गए थे जेल
10:04 PM, May 25, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

बभनी थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में सोमवार को डेढ़ वर्षीय बच्ची खुशी की मौत हो गई। बच्ची पिछले करीब 10 दिनों से बीमार चल रही थी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार, खुशी की तबीयत खराब होने पर उसका इलाज अंबिकापुर में कराया जा रहा था, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। सोमवार को परिजन उसे घर वापस लाए और फिर इलाज के लिए म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि जिला अस्पताल ले जाने से पहले ही रास्ते में बच्ची ने दम तोड़ दिया।बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ माह पहले 10 अप्रैल को खुशी की मां सखीना की कुएं में गिरने से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने बच्ची के पिता विशाल और दादा तिलकधारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से खुशी की देखभाल उसकी दादी कमला देवी कर रही थीं।घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि बच्ची के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही
यह भी पढ़ें






