होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी को मिला नया संबल: शैलेन्द्र गुप्ता फिर बने प्रदेश अध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह की लहर

28 मार्च 2026 को वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रविशंकर अंगारा ने संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कड़ा निर्णय लिया।

varanasi

1:27 PM, Apr 5, 2026

Share:

Edited by: Son Prabhat

, Reported By: U. Gupta

अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी को मिला नया संबल: शैलेन्द्र गुप्ता फिर बने प्रदेश अध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह की लहर

शैलेन्द्र गुप्ता फिर बने प्रदेश अध्यक्ष, Photo: Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

वाराणसी  (Son Prabhat News) : वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी ने एक बड़ा संगठनात्मक निर्णय लेते हुए श्री शैलेन्द्र गुप्ता (कानपुर) को पुनः उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। इस घोषणा के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं और वैश्य समाज में उत्साह और नई ऊर्जा का माहौल देखने को मिल रहा है।

अधिवेशन में लिए गए बड़े फैसले

28 मार्च 2026 को वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रविशंकर अंगारा ने संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कड़ा निर्णय लिया। उन्होंने राष्ट्रीय, प्रदेश एवं सभी जिला स्तरीय कमेटियों (मोर्चा प्रकोष्ठ सहित) को भंग कर दिया, ताकि नई टीम का गठन समर्पण और कार्यक्षमता के आधार पर किया जा सके।

Image

 शैलेन्द्र गुप्ता की पुनर्नियुक्ति क्यों खास?

पार्टी सूत्रों के अनुसार, शैलेन्द्र गुप्ता को दो वर्ष पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था और उनके कार्यकाल में पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

  • पूरे प्रदेश में संगठन विस्तार
  • वैश्य समाज के मुद्दों पर मुखर आवास
  • जमीनी स्तर पर संघर्ष और सक्रियता
  • कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत तालमेल

इन सभी उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी है।

समर्थकों में खुशी की लहर

विज्ञापन

जैसे ही पुनर्नियुक्ति की खबर सामने आई, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और फूल-मालाओं से स्वागत कर अपनी खुशी जाहिर की।

समर्थकों में उत्साह की लहर : photo - sonprabhat news

समर्थकों में उत्साह की लहर : photo - sonprabhat news

2027 विधानसभा चुनाव पर नजर

पार्टी का यह निर्णय आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई रणनीति और मजबूत नेतृत्व के साथ पार्टी अब संगठन को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

संगठन का संदेश

पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि अब संगठन में वही लोग पदाधिकारी बनाए जाएंगे जो—

  • पार्टी के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित हों
  • अनुशासन का पालन करें
  • और अपने दायित्वों को प्रभावी ढंग से निभाने में सक्षम हों

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions