अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सौम्या बंसल को किया सम्मानित
अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सौम्या बंसल को किया सम्मानित
8:38 PM, Apr 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: U gupta

।
रेणुकूट,आदित्य इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट की छात्रा सौम्या बंसल ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सौम्या, अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं समाजसेवी श्री अनुज अग्रवाल जी की पुत्री हैं।अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के पदाधिकारी ने सौम्या बंसल को सम्मानित भी किया और आगे की कक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आशीर्वाद और शुभकामनाएं दिया।
सौम्या की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। सौम्या ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने आगे विज्ञान वर्ग से पढ़ाई कर देश सेवा का सपना बताया।इस मौके पर श्री अनुज अग्रवाल ने सभी शुभचिंतकों का आभार जताया।
यह भी पढ़ें






