होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Weather Alert:सोनभद्र में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

सोनभद्र। जिले में अगले दो दिनों के दौरान मौसम के बिगड़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 24 से 27 सितंबर के बीच प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है

8:50 PM, Sep 24, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Weather Alert:सोनभद्र में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


25-26 सितंबर को पूर्वी यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

सोनभद्र। जिले में अगले दो दिनों के दौरान मौसम के बिगड़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 24 से 27 सितंबर के बीच प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। वहीं 25 और 26 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से मौसम खराब होने की स्थिति में सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। प्रभाव आधारित मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सोनभद्र में 24 सितंबर से 25 सितंबर की सुबह तक भारी वर्षा, तेज झोंकेदार हवाओं के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है।

विज्ञापन

इसके बाद 25 से 26 सितंबर के दौरान भी भारी बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के झोंके चल सकते हैं।नदी-नालों और जलस्रोतों से रहें दूरप्रशासन ने लोगों को विशेष रूप से नदियों, नालों, झरनों, जलाशयों, बांधों, खनन क्षेत्रों, निचले इलाकों और जलभराव वाले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है। मौसमी जलधाराओं और जलमग्न मार्गों पर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।भारी बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव के साथ-साथ नदियों, नालों और जलाशयों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। मौसमी नालों और जलधाराओं पर बने छोटे पुलों एवं सड़कों पर पानी का बहाव तेज होने की स्थिति में उन्हें पार करने से बचने की अपील की गई है।वज्रपात के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से रहें दूरजिला प्रशासन ने वज्रपात की स्थिति में लोगों को खुले स्थानों पर न रहने तथा पेड़ों, बिजली के खंभों और विद्युत प्रवाहित करने वाली वस्तुओं से दूर रहने की सलाह दी है। सुरक्षित पक्के भवन में शरण लेने और तेज हवाओं के दौरान खिड़की-दरवाजे बंद रखने को कहा गया है।

वाहन चालकों के लिए भी जारी हुई चेतावनीबारिश के दौरान सड़क पर दृश्यता कम होने और फिसलन बढ़ने की संभावना को देखते हुए वाहन चालकों से गति नियंत्रित रखने और सावधानी से वाहन चलाने की अपील की गई है। जलमग्न सड़कों, पुलों अथवा तेज बहाव वाले स्थानों से वाहन निकालने का प्रयास नहीं करने की सलाह दी गई है।जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सोनभद्र ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने, सतर्क रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। प्रशासन ने खासतौर पर नदी-नाले, झरने और अन्य जलस्रोतों के पास जाने से बचने की सलाह दी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions