होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, 27 अगस्त तक सतर्क रहने की अपील

सोनभद्र, 23 अगस्त 2026। भारत मौसम विज्ञान विभाग, क्षेत्रीय मौसम केंद्र लखनऊ के प्रभाव आधारित मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सोनभद्र में 23 अगस्त की शाम से आगामी दिनों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों का दौर जारी रहने की संभावना है। 23 अगस्त की शाम से भारी बारिश की आशंका जताई गई है, जबकि 24 से 27 अगस्त के बीच जिले के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

8:45 PM, Aug 23, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, 27 अगस्त तक सतर्क रहने की अपील
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र, 23 अगस्त 2026। भारत मौसम विज्ञान विभाग, क्षेत्रीय मौसम केंद्र लखनऊ के प्रभाव आधारित मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सोनभद्र में 23 अगस्त की शाम से आगामी दिनों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों का दौर जारी रहने की संभावना है। 23 अगस्त की शाम से भारी बारिश की आशंका जताई गई है, जबकि 24 से 27 अगस्त के बीच जिले के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आमजन से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। प्रशासन के अनुसार भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव और अस्थायी बाढ़ की स्थिति बन सकती है। मौसमी नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने के साथ कच्चे एवं जर्जर भवनों को नुकसान पहुंचने, विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने तथा सड़कों पर फिसलन और कम दृश्यता के कारण यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

विज्ञापन

प्रशासन ने लोगों को नदी, नालों और जलाशयों के आसपास जाने से बचने तथा उफनते नदी-नालों को पार करने का प्रयास नहीं करने की सलाह दी है। निचले और जलभराव वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने तथा कच्चे या जर्जर भवनों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की गई है।

जिला प्रशासन ने गड्ढों, पोखरों और तालाबों में स्नान करने से बचने तथा खतरे के निशान के आसपास बह रही नदियों से दूरी बनाए रखने को कहा है। यात्रा के दौरान मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए वाहन चलाने और भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

प्रशासन ने नागरिकों से मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक चेतावनियों का पालन करने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन तंत्र को सूचना देने की अपील की है।

जिला प्रशासन ने कहा है कि सतर्कता और सावधानी ही भारी बारिश के दौरान संभावित जोखिमों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions