होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर 1 जुलाई को होगी सर्वदलीय बैठक

मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर 1 जुलाई को होगी सर्वदलीय बैठक

5:30 PM, Jun 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर 1 जुलाई को होगी सर्वदलीय बैठक
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जुटेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि

सोनभद्र, 25 जून 2026। जनपद में मतदेय स्थलों के सम्भाजन (पुनर्गठन) के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा 1 जुलाई 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी।सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल ने बताया कि बैठक में जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। मतदेय स्थलों के सम्भाजन से संबंधित प्रस्तावों एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए राजनीतिक दलों के सुझाव एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदाताओं की सुविधा, मतदान प्रक्रिया की सुगमता तथा निर्वाचन प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मतदेय स्थलों के पुनर्गठन संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।जिला प्रशासन ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि मतदेय स्थलों के सम्भाजन की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सहभागी तरीके से सम्पन्न कराया जा सके।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions