स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के अमजद खान का निधन
सोनभद्र। खुशनुमा और मजाकिया मिजाज के लिए जाने जाने वाले हरफनमौला व्यक्तित्व के धनी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय सुखन अली के परपोते अमजद खान का बुधवार को प्रातः 9:30 बजे उनके निज निवास पर बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे।
8:10 PM, Aug 19, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी, सोनभद्र। खुशनुमा और मजाकिया मिजाज के लिए जाने जाने वाले हरफनमौला व्यक्तित्व के धनी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय सुखन अली के परपोते अमजद खान का बुधवार को प्रातः 9:30 बजे उनके निज निवास पर बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे।अमजद खान लंबे समय से किराना की दुकान का संचालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते रहे। हिंदी फिल्मों और गीतों के शौकीन अमजद खान धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे और नियमित रूप से पांचों वक्त की नमाज अदा करते थे। कुछ समय पूर्व ही उन्होंने धार्मिक यात्रा के तहत उमरा भी किया था।उनके निधन की खबर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, प्रमोद कुमार पत्रकार, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ, जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी (नगर पंचायत स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर, दुद्धी), अरुण कुमार, इब्राहिम खान सहित अनेक शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।अमजद खान अपने पीछे पांच पुत्र और दो विवाहित पुत्रियां छोड़ गए हैं। बुधवार को बाद नमाज-ए-मगरिब दुद्धी स्थित कब्रिस्तान में जनाजे की नमाज अदा करने के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
यह भी पढ़ें






