अधिवक्ता की नृशंस हत्या से आक्रोशित वकीलों ने किया प्रदर्शन, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की उठाई मांग
राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)कानपुर के कालपी तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की नृशंस हत्या के विरोध में मंगलवार को सोनभद्र के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
5:35 PM, Nov 3, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

राज्यपाल को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा, हत्यारों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग
राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)कानपुर के कालपी तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की नृशंस हत्या के विरोध में मंगलवार को सोनभद्र के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कोर्ट एवं तहसील परिसर में जुलूस निकालकर नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने प्रदेश में तत्काल एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई।सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट की अध्यक्षता एवं महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी एडवोकेट के संचालन में आयोजित विरोध प्रदर्शन में अधिवक्ताओं ने कानपुर के कालपी में एक नवंबर को बार एसोसिएशन अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की क्रूरतापूर्वक हत्या की घटना की कड़ी निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ लगातार हो रही हिंसक घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। अधिवक्ता समाज स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। ऐसी घटनाओं से पूरे अधिवक्ता समुदाय में आक्रोश व्याप्त है।अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कानूनी व्यवस्था बेहद जरूरी है। उन्होंने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप कर अधिवक्ता हित में ठोस कदम उठाने की मांग की।ज्ञापन के माध्यम से चार प्रमुख मांगें उठाई गईं। इनमें अधिवक्ता गयादीन अहिरवार के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने, मृतक अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभाव से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग शामिल रही।इस दौरान अधिवक्ताओं ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और उनकी सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून लागू होना समय की मांग है।प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से अधिवक्ता गोविन्द प्रसाद मिश्र, राकेश शरण मिश्र, ओम प्रकाश त्रिपाठी, रमेश प्रसाद चौबे, आनंद मिश्र, राजीव सिंह गौतम, अखिलेश पाण्डेय, विनोद शुक्ला, प्रभात मिश्र, अरुण सिंघल, पवन मिश्रा, मनोज मिश्रा, आशुतोष दुबे, बंसी पाण्डेय, गीता गौर, अभिषेक श्रीवास्तव, अंकित सिंह, भानु चौहान, सुजीत, धीरज, राहुल जैन, राघवेंद्र नारायण, प्रभाकर श्रीवास्तव, रोशनलाल यादव, बिंदू यादव एवं कंचन सिन्हा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






