होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

अनपरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

थाना अनपरा पुलिस को दो वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।

anpara

12:32 PM, Jun 17, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: News Desk

अनपरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

अनपरा (सोनभद्र)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस को दो वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस न्यायालय से निर्गत वारंटों के अनुपालन में फरार चल रहे अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोनों वारंटी अभियुक्तों को उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार कर लिया।

Image

विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्तों में करन कुमार पुत्र जवाहर लाल निवासी सिनेमा रोड, थाना अनपरा तथा राकेश बर्नवाल पुत्र फूलदेव बर्नवाल निवासी नगर पंचायत अनपरा बाजार वार्ड संख्या-18, थाना अनपरा शामिल हैं। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था और वे लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे।

गिरफ्तारी के उपरांत पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन

इस कार्रवाई में थाना अनपरा के प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, रेणूसागर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक फूलचन्द्र निषाद तथा रिक्रूट कांस्टेबल मोहम्मद खलील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक ने जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान को आगे भी लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions