अनपरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
अनपरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
8:25 PM, Jun 17, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में की गई कार्रवाई, दोनों आरोपियों को कोर्ट में किया पेशसोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा पुलिस ने दो वांछित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। न्यायालय से निर्गत वारंट के अनुपालन में फरार चल रहे दोनों अभियुक्तों को उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में फरार चल रहे वारंटी अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया।गिरफ्तार अभियुक्तों में करन कुमार पुत्र जवाहर लाल निवासी सिनेमा रोड, थाना अनपरा तथा राकेश बर्नवाल पुत्र फूलदेव बर्नवाल निवासी नगर पंचायत अनपरा बाजार, वार्ड संख्या-18, थाना अनपरा शामिल हैं।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी रेणूसागर उपनिरीक्षक फूलचन्द्र निषाद तथा रिक्रूट कांस्टेबल मोहम्मद खलील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें






