होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

पटाखों का अधिक स्टॉक घरों में न रखने की अपील, व्यापारियों को अग्निशमन यंत्र रखने के निर्देश.

पटाखों की दुकानों को निर्धारित स्थान पर टीनशेड में लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

sonebhadra

5:32 PM, Nov 5, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेंद्र चंद्रवंशी ब्यूरो चीफ

पटाखों का अधिक स्टॉक घरों में न रखने की अपील, व्यापारियों को अग्निशमन यंत्र रखने के निर्देश.

पटाखों की दुकानों को निर्धारित स्थान पर टीनशेड में लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र। दुद्धी (सोनभद्र )।दीपावली, धनतेरस एवं छठ महापर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस उपाधीक्षक विनय प्रभाकर साहनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में त्योहारों के दौरान सुरक्षा, यातायात एवं अग्नि सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में निर्णय लिया गया कि धनतेरस के दिन शाम छह बजे से रात्रि नौ बजे तक कस्बे में बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। बाजार में भीड़ को देखते हुए पुलिस नियमित रूप से पेट्रोलिंग करेगी। वहीं पटाखों की दुकानों को निर्धारित स्थान पर टीनशेड में लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

छठ महापर्व के दौरान घाटों एवं आसपास के मार्गों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। पुलिसकर्मियों की तैनाती कर आवागमन सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक विनय प्रभाकर साहनी ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में अधिक मात्रा में पटाखों का भंडारण न करें। उन्होंने व्यापारियों को दुकानों पर अग्निशमन यंत्र (फायर सिलेंडर) रखने के निर्देश दिए। साथ ही बाजार में कहीं भी मिलावटी मिठाई की बिक्री की जानकारी मिलने पर पुलिस एवं संबंधित विभाग को सूचित करने की अपील की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, कन्हैया लाल अग्रहरि, पंकज जायसवाल, सुरेंद्र गुप्ता, दीपक शाह एवं विकास जौहरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions