बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील, शांति समिति की बैठक में प्रशासन ने दिए जरूरी निर्देश
बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील, शांति समिति की बैठक में प्रशासन ने दिए जरूरी निर्देश
10:09 PM, May 25, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। आगामी बकरीद पर्व के दृष्टिगत थाना रॉबर्ट्सगंज परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी सदर अश्विनी कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने की। इस दौरान संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि सभी लोग आपसी समन्वय एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए बकरीद पर्व को पारंपरिक तरीके से मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान सामाजिक एकता एवं आपसी विश्वास बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।प्रशासन ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा माहौल खराब करने वाली पोस्ट प्रसारित करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील की गई कि किसी भी अपुष्ट सूचना को साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को दें।बैठक में पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, धार्मिक स्थलों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था कायम रखने तथा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर प्रभावी निगरानी बनाए रखने को लेकर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।बैठक में मौजूद संभ्रांत व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं ने प्रशासन एवं पुलिस को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। सभी ने एक स्वर में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में सम्पन्न कराने का संकल्प दोहराया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
यह भी पढ़ें






