24 जुलाई तक निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
24 जुलाई तक निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
8:41 PM, Jul 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं, विशेष रूप से निषादराज बोट सब्सिडी योजना के तहत लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से विभागीय पोर्टल को पुनः खोल दिया गया है।सहायक निदेशक मत्स्य, सोनभद्र ने बताया कि इच्छुक मत्स्य पालक एवं पात्र अभ्यर्थी 09 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 तक विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि विभागीय पोर्टल पर योजना से संबंधित परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेख तथा विस्तृत दिशा-निर्देश उपलब्ध हैं। पात्र लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त करें।योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय अवधि में सहायक निदेशक मत्स्य, द्वितीय तल, विकास भवन, सोनभद्र स्थित कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें






