मुख्यमंत्री आवास योजना के 42 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, 31 को सौंपी गई आवास की चाबी
मुख्यमंत्री आवास योजना के 42 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, 31 को सौंपी गई आवास की चाबी
7:36 PM, Jul 31, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Babu lal sharma

विकासखंड म्योरपुर परिसर स्थित सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं पूर्ण हो चुके आवासों की चाबी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड एवं खंड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और आवास की चाबी प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान 42 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र तथा 31 लाभार्थियों को पूर्ण निर्मित आवासों की चाबी वितरित की गई। अधिकारियों ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र परिवार को सुरक्षित एवं पक्का आवास उपलब्ध कराया जाए, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके। उन्होंने लाभार्थियों से आवास निर्माण कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने का भी आह्वान किया।इस अवसर पर एडीओ पंचायत अजय सिंह, बड़े बाबू प्रमोद चौबे, सूरज कुमार, काशीनाथ यादव,एडीओ आईएसबी श्रीश त्रिपाठी ,एडीओ कॉपरेटिव संतेश राय, सचिव राघवेंद्र सिंह सहित विकासखंड के विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन लाभार्थियों को शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ हुआ।
यह भी पढ़ें






