दुद्धी के आर्यन सिंह ने ICSE बोर्ड में 87% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
दुद्धी के आर्यन सिंह ने ICSE बोर्ड में 87% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
8:27 PM, Apr 30, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

दुद्धी। स्थानीय निवासी एवं शिक्षक भोला नाथ अग्रहरि के सुपुत्र आर्यन सिंह ने ICSE बोर्ड परीक्षा में लगभग 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। आर्यन की इस शानदार सफलता से परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।आर्यन सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर मेहनत को दिया है। उन्होंने बताया कि उनका सपना IIT परीक्षा उत्तीर्ण कर देश की सेवा करना है।आर्यन की उपलब्धि पर उनके पिता भोला नाथ अग्रहरि ने खुशी जताते हुए कहा कि बेटे की मेहनत, लगन और अनुशासन ने पूरे परिवार को गौरवान्वित किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आर्यन आगे भी सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएगा।उन्होंने कहा, “ICSE बोर्ड परीक्षा में 87% अंक प्राप्त कर तुमने पूरे परिवार को गर्वित किया है। तुम्हारी मेहनत और लगन ने यह सफलता दिलाई है। मुझे विश्वास है कि तुम IIT का लक्ष्य भी अवश्य प्राप्त करोगे।”गौरतलब है कि भोला नाथ अग्रहरि एक शिक्षक हैं तथा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, सोनभद्र में मंडल एवं जिला स्तर के पदाधिकारी भी हैं।
यह भी पढ़ें






