होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर राखड़ का कहर: सांस लेना हुआ मुश्किल, धूल के गुबार से सड़क बनी जानलेवा

राखड़ की धूल से परेशान ग्रामीणों ने तेलगुड़वा चौराहे पर किया प्रदर्शन भारी वाहनों से सड़क पर गिर रही राख, उड़ते धूल के गुबार से हादसे की आशंका; जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग.

sonebhadra

7:47 PM, Nov 3, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: सुनील अग्रहरि

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर राखड़ का कहर: सांस लेना हुआ मुश्किल, धूल के गुबार से सड़क बनी जानलेवा

राखड़ की धूल से परेशान ग्रामीणों ने तेलगुड़वा चौराहे पर किया प्रदर्शनभारी वाहनों से सड़क पर गिर रही राख, उड़ते धूल के गुबार से हादसे की आशंका; जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे स्थित तेलगुड़वा से हाथीनाला मार्ग पर इन दिनों भारी वाहनों से ढुलाई की जा रही राखड़ स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गिर रही राख सूखने के बाद हवा में उड़कर धूल के गुबार का रूप ले रही है। इससे परेशान स्थानीय लोगों ने मंगलवार की दोपहर तेलगुड़वा चौराहे पर प्रदर्शन कर जिला प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट कराया। प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों ने बताया कि बीजपुर, शक्तिनगर और रेणुकूट की तरफ से आने वाले राखड़ लदे भारी वाहनों के आवागमन के दौरान सड़क पर राख गिरती रहती है। सड़क पर बिखरी राख सूखने के बाद वाहनों के गुजरने से हवा में उड़ने लगती है। तेलगुड़वा से हाथीनाला मार्ग पर कई स्थानों पर धूल के इतने घने गुबार उठते हैं कि कुछ समय के लिए सामने का रास्ता तक दिखाई नहीं देता। इससे राहगीरों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। वहीं सड़क किनारे स्थित घरों और होटलों में रखी खाने-पीने की सामग्री पर भी राख की धूल जम रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राखड़ के उड़ते गुबार के कारण सड़क पर दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है। धूल का गुबार कुछ क्षणों के लिए बादल की तरह छा जाता है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को सामने का रास्ता देखने में काफी कठिनाई होती है। ऐसे में कभी भी बड़ी सड़क दुर्घटना हो सकती है। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से मांग की कि सड़क पर जगह-जगह गिरी राखड़ को तत्काल हटवाया जाए तथा राखड़ ढोने वाले वाहनों से सड़क पर राख गिरने पर प्रभावी रोक लगाई जाए, ताकि स्थानीय लोगों और राहगीरों को इस समस्या से निजात मिल सके। इस दौरान तेलगुड़वा निवासी अशर्फीलाल, सोनू पासवान, गोलू जायसवाल, विकास कुमार, ओमप्रकाश, आरडी पासवान, कमलेश यादव, धीरू मोदनवाल, नीरज, रामू पासवान सहित दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions