एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने किया शाहगंज थाने का आकस्मिक निरीक्षण
सोनभद्र, 12 सितंबर। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सोनभद्र श्री ऋषभ रुणवाल ने शुक्रवार को थाना शाहगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया।
8:13 PM, Sep 12, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

अभिलेखों की गहन समीक्षा कर कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
सोनभद्र, 12 सितंबर। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सोनभद्र श्ऋषभ रुणवाल ने शुक्रवार को थाना शाहगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस कक्ष, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय सहित थाना परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही विभिन्न अभिलेखों का गहन परीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, विवेचना पंजिका, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित प्रकरणों तथा साइबर अपराधों की समीक्षा की गई। एएसपी ऑपरेशन ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी प्रकरणों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
महिला सुरक्षा को लेकर दिए विशेष निर्देश
अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर स्थित मिशन शक्ति केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सहायता और परामर्श से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित, संवेदनशील एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत संचालित सुरक्षा एवं सहायता सेवाओं के प्रति महिलाओं और बालिकाओं को अधिकाधिक जागरूक करने पर जोर दिया।
अपराध नियंत्रण और गश्त व्यवस्था मजबूत करने पर जोर
एएसपी ऑपरेशन ने थाना क्षेत्र में प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम तथा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके अलावा रात्रि गश्त और वाहन चेकिंग को प्रभावी बनाने तथा बीट पुलिसिंग को और अधिक सक्रिय करने पर जोर दिया गया।
उन्होंने पुलिस कर्मियों को आमजन के साथ निरंतर संवाद स्थापित करने और उनकी शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो सके।
साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव की भी समीक्षा
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के समुचित रख-रखाव और पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। जहां आवश्यक कमियां पाई गईं, उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ने सभी पुलिस कर्मियों को अनुशासित, संवेदनशील एवं जनोन्मुखी कार्यशैली अपनाते हुए अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया
यह भी पढ़ें






