Sonbhadra crime:गौ तस्करी से अर्जित अवैध धन से बने ₹37.50 लाख के मकान पर कुर्की
डीएम सोनभद्र के आदेश पर कोन पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई, मकान सील कर लगाया गया कुर्की बोर्ड सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों की अवैध संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है
8:31 PM, Sep 5, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

डीएम सोनभद्र के आदेश पर कोन पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई, मकान सील कर लगाया गया कुर्की बोर्ड
सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों की अवैध संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में थाना कोन पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त हफीज पुत्र अजीमुद्दीन निवासी कुड़वा, थाना कोन की करीब 37.50 लाख रुपये कीमत की संपत्ति कुर्क कर दिया ली।जिलाधिकारी सोनभद्र के आदेश के अनुपालन में शनिवार, 5 सितंबर 2026 को थाना कोन पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट, सोनभद्र में वाद संख्या D202616660001912/2026, राज्य बनाम हफीज, धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कुर्की का आदेश जारी किया गया था।पुलिस के अनुसार, अभियुक्त हफीज के विरुद्ध गोवंश तस्करी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं।
इसी आपराधिक गतिविधियों के आधार पर उसके विरुद्ध थाना कोन में मु0अ0सं0 230/2025, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।वन विभाग की आराजी पर बना था मकानकुर्क की गई संपत्ति ग्राम पड़रछ, परगना अगोरी, तहसील ओबरा में स्थित पक्का मकान है। पुलिस के अनुसार उक्त मकान का निर्माण गोवंश तस्करी से अर्जित अवैध धन से किया गया था। संपत्ति वन विभाग की आराजी संख्या-4000 पर स्थित बताई गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
इसकी अनुमानित कीमत ₹37,50,000 आंकी गई है।डुगडुगी पिटवाकर कराई गई कुर्की की उद्घोषणा
कुर्की की कार्रवाई के दौरान मौके पर डुगडुगी पिटवाकर कुर्की की उद्घोषणा कराई गई। इसके बाद संपत्ति पर कुर्की संबंधी बोर्ड लगाया गया और पक्के मकान को नियमानुसार सील कर दिया गया।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।कुर्की की कार्रवाई में SHO थाना कोन, नायब तहसीलदार ओबरा, हल्का लेखपाल तथा थाना कोन का पुलिस बल शामिल रहा।






