BREAKING
विज्ञापन

धारदार हथियार से हमला, खून से लथपथ मिला युवक; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

सोनभद्र।माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार की भोर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान बताए जा रहे हैं।

8:22 PM, Aug 16, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Ved vyas singh maurya

धारदार हथियार से हमला, खून से लथपथ मिला युवक; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र।माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार की भोर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान बताए जा रहे हैं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार बांकी गांव निवासी मुरारी यादव (22) पुत्र अशोक यादव शनिवार की शाम करीब चार-पांच साथियों के साथ गांव के पश्चिम दिशा में गया था। बताया जा रहा है कि वहां सभी ने शराब का सेवन किया। रात करीब दस बजे सभी लोग गांव लौटे और अपने-अपने घर चले गए। इस दौरान सुबोध खरवार पुत्र सीमन मुरारी के साथ रह गया।बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर दोनों रुके थे, वहां से सुबोध का घर करीब ढाई किलोमीटर दूर है। इसके बाद दोनों के साथ क्या हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है। घटना रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।रविवार की सुबह गांव का एक व्यक्ति शौच के लिए उधर गया तो उसने युवक को रक्तरंजित हालत में देखा। युवक की हालत देखकर उसने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक पर हमला किसने और किन परिस्थितियों में किया, इसे लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। घटना में साथ रहे सुबोध खरवार की भूमिका को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की जांच और घायल युवक के बयान के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions