पत्नी पर चाकू से हमला करने का प्रयास, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पत्नी पर चाकू से हमला करने का प्रयास, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
7:50 PM, May 7, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ओरगाई गांव में एक महिला ने अपने पति पर चाकू से जानलेवा हमला करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।ओरगाई गांव निवासी आशा देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पति राजकुमार आए दिन शराब के नशे में घर पहुंचकर उनके साथ मारपीट करता है। आरोप है कि विवाद के दौरान राजकुमार चाकू लेकर आया और पत्नी की गर्दन पर वार करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर बच्चे और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे उसकी जान बच सकी।घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि रात में आरोपी दोबारा घर पहुंचा तो उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही वह फिर फरार हो गया।पीड़िता ने आशंका जताई है कि उसका पति कभी भी उस पर जानलेवा हमला कर सकता है। महिला थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। आशा देवी ने अपने और बच्चों की सुरक्षा की मांग करते हुए न्याय दिलाने की अपील की है।
यह भी पढ़ें






