kidnapping news:ओबरा में व्यापारी के अपहरण का प्रयास, पिस्टल से मारपीट का आरोप; पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली पोखरे के पास सोमवार शाम बाइक एजेंसी संचालक व्यापारी के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। व्यापारी रोहित कुमार ने पांच अज्ञात कार सवार लोगों पर जबरन कार में बैठाने, लात-घूंसों और पिस्टल से मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी
8:13 PM, Oct 13, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर व्यापारी को कार में बैठाया, विरोध और शोर मचाने पर शारदा मंदिर के पास फेंककर फरार हुए आरोपी
सोनभद्र।ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली पोखरे के पास सोमवार शाम बाइक एजेंसी संचालक व्यापारी के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। व्यापारी रोहित कुमार ने पांच अज्ञात कार सवार लोगों पर जबरन कार में बैठाने, लात-घूंसों और पिस्टल से मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ओबरा थाना क्षेत्र के सिनेमा रोड निवासी रोहित कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शारदा मंदिर के पास उनकी बाइक एजेंसी है। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह एजेंसी से बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान बिल्ली पोखरे के पास एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।आरोप है कि टक्कर के बाद कार सवार लोग बाहर निकले और रोहित को जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। विरोध करने पर उनके साथ लात-घूंसों और पिस्टल से मारपीट की गई। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
व्यापारी के मुताबिक, कार सवारों ने खुद को क्राइम ब्रांच का बताते हुए कहा कि उन्हें थाने ले जाना है।इसके बाद आरोपी उन्हें कार में बैठाकर चोपन की ओर जाने लगे। रोहित के चीखने-चिल्लाने पर आरोपियों ने करीब 100 मीटर आगे शारदा मंदिर के पास उन्हें गाड़ी से नीचे धकेल दिया और फरार हो गए। मारपीट में व्यापारी के सिर और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।
यह भी पढ़ें
मौके पर पहुंची पुलिस, कराया मेडिकल परीक्षण
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय और प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और व्यापारी से घटना की जानकारी ली। इसके बाद घायल व्यापारी का मेडिकल परीक्षण कराया गया।क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय ने बताया कि व्यापारी की तहरीर के आधार पर पांच अज्ञात कार सवारों के खिलाफ अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में छिनैती या लूट का मामला सामने नहीं आया है। कुछ अन्य विवाद की बात प्रकाश में आई है, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।






