होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं की प्रमाणिक जानकारी अब 'सूचना प्रवाह' यूट्यूब चैनल पर मिलेगी

सरकारी योजनाओं की प्रमाणिक जानकारी अब 'सूचना प्रवाह' यूट्यूब चैनल पर मिलेगी

8:08 PM, Jul 4, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सरकारी योजनाओं की प्रमाणिक जानकारी अब 'सूचना प्रवाह' यूट्यूब चैनल पर मिलेगी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


शासन के निर्देश पर सभी जनपदों में चलेगा प्रचार अभियान, विकास कार्यों की उपलब्धियां भी होंगी प्रसारितबांदा। उत्तर प्रदेश शासन के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों की प्रमाणिक एवं अद्यतन जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल 'सूचना प्रवाह' के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही सभी जनपदों में विकास कार्यों और उपलब्धियों को भी इस मंच के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक जनपद में संचालित प्रमुख विकास परियोजनाओं, नवाचारों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उल्लेखनीय उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण तैयार कर निदेशालय को उपलब्ध कराया जाएगा। इन जानकारियों का प्रसारण 'सूचना प्रवाह' यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया जाएगा, जिससे प्रदेश के विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।उन्होंने बताया कि शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 'सूचना प्रवाह' यूट्यूब चैनल के प्रचार-प्रसार को अभियान के रूप में संचालित किया जाए तथा नियमित रूप से की गई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाए। इसका उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रमाणिक, पारदर्शी एवं समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराना है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions