होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बी.पी. मंडल की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने आयोजित की संगोष्ठी

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद (बी.पी.) मंडल की जयंती समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सोनभद्र में मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया

1:44 PM, Aug 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

बी.पी. मंडल की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने आयोजित की संगोष्ठी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

*
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद (बी.पी.) मंडल की जयंती समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सोनभद्र में मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि बी.पी. मंडल भारत के महान सामाजिक सुधारक, राजनीतिज्ञ एवं प्रसिद्ध मंडल आयोग के अध्यक्ष थे। उन्हें भारतीय राजनीति में सामाजिक न्याय के मसीहा के रूप में जाना जाता है। उन्होंने मंडल आयोग के माध्यम से समाज के गरीब और पिछड़े तबकों को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी बी.पी. मंडल के विचारों और सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलते हुए आदिवासियों, पिछड़ों, व्यापारियों, किसानों, नौजवानों एवंअल्पसंख्यकों के हितों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास कर रहे हैं।जिला अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी अन्याय के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो हर वर्ग और समाज का विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार सभी वर्गों को छलने का काम कर रही है।संगोष्ठी को पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, कृष्णा पंडित, राजेश विश्वकर्मा, अजीत मौर्य, लल्लू भारती, राजेश, प्रमोद, राजनाथ, अभय, राम अवतार सहित दर्जनों वक्ताओं ने संबोधित कियाकार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions