कनहरेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी बाबा राम केवल दास का निधन, कनहर तट पर होगी समाधि
सोनभद्र। दुद्धी विकासखंड के शाहपुर स्थित कनहरेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी श्री श्री 1008 बाबा राम केवल दास का शनिवार, 15 अगस्त को आकस्मिक निधन हो गया
7:36 PM, Aug 15, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी विकासखंड के शाहपुर स्थित कनहरेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी श्री श्री 1008 बाबा राम केवल दास का शनिवार, 15 अगस्त को आकस्मिक निधन हो गया। बाबा राम केवल दास करीब चार दशकों से कनहर नदी के तट पर स्थित कनहरेश्वर महादेव मंदिर में रहकर भगवान शिव की सेवा और पूजा-अर्चना में अपना जीवन समर्पित किए हुए थे।जानकारी के अनुसार शनिवार को मंदिर के पास स्थित अपने आवास के समीप अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय सोनभद्र के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय डाला के आसपास हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।बाबा राम केवल दास के निधन की सूचना मिलते ही मंदिर के भक्तों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों द्वारा उन्हें उनके पैतृक क्षेत्र अहरौरा में दर्शन के लिए ले जाया गया। इसके बाद परिजनों ने बताया कि बाबा की अंतिम इच्छा के अनुसार कनहर नदी, दुद्धी के तट पर उनकी समाधि दी जाएगी।बाबा के निधन पर दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मंदिर भक्त कुलभूषण पांडेय एडवोकेट, कन्हैया लाल चंद्रवंशी, लाल बाबू अग्रहरि, जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, शनि कुमार, विवेक कुमार, श्याम सुंदर अग्रहरि, राजू आढ़ती, अनमोल अग्रहरि सहित अन्य भक्तों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत संत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
यह भी पढ़ें






