बभनी पुलिस की त्वरित साइबर कार्रवाई, दो पीड़ितों के खातों में लौटाए ₹14,800
बभनी पुलिस की त्वरित साइबर कार्रवाई, दो पीड़ितों के खातों में लौटाए ₹14,800
5:42 PM, Jul 10, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बभनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो पीड़ितों की कुल ₹14,800 की धनराशि उनके खातों में वापस कराई है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में की गई।थाना बभनी क्षेत्र के ग्राम चपकी निवासी अजय कुमार ने गलती से दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में ₹10,800 ट्रांसफर कर दिए थे। वहीं, इन्द्रेश कुमार ने भी भूलवश ₹4,000 दूसरे खाते में भेज दिए। दोनों पीड़ितों ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई।शिकायत मिलते ही थाना बभनी की साइबर टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाकर संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए होल्ड कराई गई कुल ₹14,800 की राशि दोनों पीड़ितों के खातों में सफलतापूर्वक वापस करा दी।धनराशि वापस मिलने पर दोनों पीड़ितों ने सोनभद्र पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की तत्परता और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक मक्खन लाल, हेड कांस्टेबल मो. सलीम, कांस्टेबल घनश्याम पाल तथा कांस्टेबल सुधीर कुमार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस की अपील: यदि किसी के साथ साइबर ठगी या ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होती है तो तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से धनराशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें






