होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Bank strike:पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च

सोनभद्र। सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने रविवार शाम कैंडल मार्च निकाला। कर्मचारियों ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी

6:27 AM, Sep 28, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Bank strike:पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान, मांग पूरी नहीं होने पर जताई नाराजगीसोनभद्र। सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने रविवार शाम कैंडल मार्च निकाला। कर्मचारियों ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी।बैंक कर्मचारियों का कहना है कि करीब 30 माह से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू होने का इंतजार किया जा रहा है। कर्मचारियों के मुताबिक, इस संबंध में समझौते में सहमति भी बन चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक व्यवस्था लागू नहीं की गई। इससे बैंक कर्मचारियों में नाराजगी है।कर्मचारियों ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू होने से बैंक कर्मियों को कार्य और निजी जीवन के बीच बेहतर संतुलन बनाने में मदद मिलेगी। इसी मांग को लेकर रविवार शाम कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।कैंडल मार्च में सुबोध दिवाकर, संजीव कुमार चौबे, नीरज कुमार सिंह, चंद्रसेन कुमार, उज्ज्वल कुमार, त्रिशला त्रिपाठी, सोनालिका, अरविंद कुमार, मुकेश कुमार, महेश कुमार सिंह समेत अन्य बैंक कर्मचारी शामिल रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions