Bank strike:कल से बैंक हड़ताल के कारण तीन दिन प्रभावित रहेंगे बैंकिंग कामकाज, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल
नई दिल्ली। बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। ऐसे में बैंक शाखाओं में कैश जमा-निकासी, चेक जमा और क्लीयरेंस, केवाईसी अपडेट तथा अन्य काउंटर सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
8:27 PM, Sep 10, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

नई दिल्ली। बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। ऐसे में बैंक शाखाओं में कैश जमा-निकासी, चेक जमा और क्लीयरेंस, केवाईसी अपडेट तथा अन्य काउंटर सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।हड़ताल का असर अगले दो दिनों की छुट्टी के कारण और बढ़ सकता है। 12 सितंबर को दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने से लगातार तीन दिन नियमित शाखा सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इसके बाद 14 सितंबर से बैंकिंग कामकाज सामान्य होने की उम्मीद है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में स्थानीय बैंक अवकाश का कैलेंडर अलग हो सकता है।पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था समेत कई मांगेंबैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करना और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) से जुड़े मुद्दों की समीक्षा शामिल है। यूनियनों ने सरकार से अपनी मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की है।रिपोर्टों के मुताबिक, यूनियनों ने सितंबर और अक्टूबर में आगे भी आंदोलन की चेतावनी दी है। यदि मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल और इसके बाद 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का विकल्प भी रखा गया है। डिजिटल बैंकिंग से जारी रहेंगे कई कामहड़ताल के दौरान ग्राहकों को जरूरी लेनदेन के लिए डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी सेवाएं सामान्य तौर पर उपलब्ध रहेंगी। एटीएम से भी नकदी निकाली जा सकती है, हालांकि लगातार छुट्टियों और हड़ताल के कारण कुछ स्थानों पर नकदी उपलब्धता प्रभावित होने की आशंका रहती है
यह भी पढ़ें






