मुंसिफ कोर्ट परिसर में अव्यवस्थित पार्किंग पर बार एसोसिएशन सख्त, 10 जुलाई से निर्धारित स्थल पर ही खड़े होंगे वाहन
मुंसिफ कोर्ट परिसर में अव्यवस्थित पार्किंग पर बार एसोसिएशन सख्त, 10 जुलाई से निर्धारित स्थल पर ही खड़े होंगे वाहन
8:17 PM, Jul 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। मुंसिफ कोर्ट परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा न्यायालय के पीठासीन अधिकारी, अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के वाहनों के सुचारु आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए बार एसोसिएशन दुद्धी ने वाहन पार्किंग को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे, एडवोकेट ने अधिकृत सूचना जारी करते हुए बताया कि कोर्ट परिसर में मनमाने ढंग से वाहन खड़े किए जाने के कारण न्यायिक कार्यों के संचालन और आवागमन में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस संबंध में माननीय न्यायालय के पीठासीन अधिकारी द्वारा भी बार एसोसिएशन के समक्ष कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई थी।
इसी के मद्देनजर बार एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि 10 जुलाई 2026 से सभी अधिवक्ता एवं वादकारी अपने वाहन केवल कोर्ट परिसर स्थित आरओ प्लांट एवं पीपल के पेड़ के समीप निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करेंगे। किसी भी स्थिति में परिसर के अन्य स्थानों पर वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुलभूषण पांडे ने सभी अधिवक्ताओं एवं वादकारियों से संगठन के निर्णय का पालन करते हुए निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करने की अपील की है, ताकि न्यायालय परिसर में व्यवस्था, स्वच्छता और सुचारु आवागमन बनाए रखा जा सके।
यह भी पढ़ें






