BREAKING
विज्ञापन

बीडीओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और सफाई पर दिया जोर।

दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यव्स्था को सुधारने की बड़ी पहल।

duddhi

8:02 AM, Aug 14, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Jitendra Chandravanshi

बीडीओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और सफाई पर दिया जोर।
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी (सोनभद्र)।गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) जितेंद्र नाथ दुबे और सचिव सुरेंद्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों को परिसर में स्वच्छता और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए।

Image

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने आईपीडी के तहत जनरल वार्ड, डिलीवरी वार्ड, इमरजेंसी रूम और लेबर रूम का मुआयना किया। इसके बाद वे ऊपरी मंजिल पर स्थित जनरल वार्ड व अन्य कमरों का जायजा लेने पहुंचे। आईपीडी के निरीक्षण के उपरांत बीडीओ ने ओपीडी और ब्लड बैंक भवन की व्यवस्थाओं को भी बारीकी से देखा।

विज्ञापन

Image

निरीक्षण के अंतिम चरण में सीएचसी के नवागत चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुणा निधि, बीपीएम संदीप और अन्य कर्मचारियों ने बीडीओ से मुलाकात कर अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर चर्चा की।

अस्पताल प्रशासन की ओर से बीडीओ के समक्ष दो प्रमुख मांगें रखी गईं ।जिनमें पहली मांग में अस्पताल में स्वच्छता बनाए रखने के लिए 1-2 अतिरिक्त सफाई कर्मियों की आवश्यकता जताई गई वहीं दूसरी मांग में रात्रि के समय अस्पताल परिसर में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गार्ड की तैनाती की मांग की गई।

विज्ञापन

इन मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए बीडीओ जितेंद्र नाथ दुबे ने आश्वासन दिया कि ब्लॉक सदस्यों के साथ बैठक कर सहमति बनाई जाएगी और मांगों को जल्द अमल में लाया जाएगा ।उन्होंने सीएचसी की अन्य कमियों को बैठक में रखने की बात कहीं ।बीडीओ ने परिसर में स्वच्छता के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अस्पताल में साफ सफाई दुरुस्त रहने से मरीजों के जल्द स्वस्थ होने में मदद मिलती है। वातावरण स्वच्छ रहेगा तो इलाज के सकारात्मक परिणाम मिलने में ज्यादा समय नहीं लगता।

इस निरीक्षण के दौरान बीडीओ और सचिव के अलावा ब्लॉक के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, सीएचसी के चिकित्सक तथा स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions