बभनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
बभनी/सोनभद्र..(नरेश गुप्ता )पुलिस अधीक्षक
duddhi
9:01 PM, Mar 1, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

बभनी/सोनभद्र..(नरेश गुप्ता )पुलिस अधीक्षक
सोनभद्र द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बभनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बभनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार (28 फरवरी) को चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।चेकिंग के दौरान पकड़े गए अभियुक्त पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई में दो अलग-अलग स्थानों से आरोपियों को दबोचा गया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से प्लास्टिक की जरिकेन में भरी हुई 10-10लीटर अवैध शराब बरामद हुई।गिरफ्तार अभियुक्तों मे परशुराम (32 वर्ष): पुत्र श्याम बिहारी गौड़, निवासी ग्राम डुमरहर,समय लाल बैगा (30 वर्ष): पुत्र उदय राज, निवासी ग्राम बरवाटोला, थाना बभनी है पुलिस ने इस बरामदगी के आधार पर थाना बभनी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया की दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाई की गयी है सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव कांस्टेबल मनोज गौतम, विनोद मौर्य शामिल थे पुलिस विभाग अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयासरत है और यह कार्रवाई उसी कड़ी का एक हिस्सा है।
यह भी पढ़ें






