दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मारपीट के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, फावड़ा बरामद
दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मारपीट के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, फावड़ा बरामद
8:06 PM, Jul 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

दुद्धी/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने मारपीट के एक मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में की गई।पुलिस के अनुसार थाना दुद्धी पर दर्ज मु0अ0सं0-194/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1) एवं 191(2) के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।इसी क्रम में 13 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम कादल में आरोपितों के घर के पास छापेमारी कर शाम करीब 7:30 बजे दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक फावड़ा भी बरामद किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को 14 जुलाई 2026 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तआशीष पुत्र लालचन लालचन पुत्र स्वर्गीय जीवनाथ दोनों निवासी ग्राम कादल, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें
बरामदगी घटना में प्रयुक्त एक फावड़ा।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमवरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंहआरक्षी सौरभ पाण्डेयआरक्षी अमन पटेल,तीनों थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र में तैनात हैं।






