खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे गए
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे गए
8:33 PM, Jun 22, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मिलावटखोरों पर प्रशासन की कड़ी नजर, लैब रिपोर्ट के बाद होगी सख्त कार्रवाई
सोनभद्र, 22 जून 2026। जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों से 13 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, लखनऊ भेजे गए हैं।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न विनिर्माण इकाइयों, थोक एवं फुटकर विक्रेताओं के यहां सघन जांच की गई।
यह भी पढ़ें
इस दौरान सब्जी मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, टमाटर कैचअप, ताजा पनीर, फुल क्रीम दूध, घी, मेयोनीज़ एवं ग्रीन चिली सॉस सहित विभिन्न खाद्य उत्पादों के कुल 13 नमूने लिए गए।खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, लखनऊ भेज दिया गया है।






