जुगैल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लंबे समय से फरार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र। वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जुगैल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
8:41 PM, Sep 24, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

ट्रक चालकों को रोककर मोबाइल और रुपये झपटने का आरोप, चोपन-कोन थानों में दर्ज हैं कई मुकदमेसोनभद्र। वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जुगैल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना चोपन और थाना कोन में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को थाना जुगैल पुलिस वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बिजुली नदी पुल, गोठानी, थाना जुगैल क्षेत्र में घेराबंदी की गई। पुलिस टीम ने करीब 3 बजे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू घसिया पुत्र स्व. सुरेन्द्र उर्फ सुलेन्द्र, निवासी चुर्क मोड़ घसिया बस्ती, भिलाई बन्धा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है।ट्रक चालकों को बनाते थे निशानापुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर थाना चोपन क्षेत्र से गुजरने वाले मार्ग पर ट्रक चालकों को निशाना बनाता था। आरोप है कि गिरोह के सदस्य कभी महिला का वेश धारण कर अथवा किसी महिला को साथ लेकर ट्रक चालकों को रास्ते में रोकते थे। ट्रक रुकने के बाद उनके मोबाइल फोन और रुपये झपटकर मौके से फरार हो जाते थे।कई मुकदमों में था वांछितपुलिस के अनुसार सोनू घसिया थाना चोपन में दर्ज मु0अ0सं0 463/2025, 467/2025 एवं 0357/2026 तथा थाना कोन में दर्ज मु0अ0सं0 09/2026 में वांछित था।इसके अलावा उसके खिलाफ थाना चोपन में एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में भी मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।यह है अभियुक्त का आपराधिक इतिहासमु0अ0सं0-467/2025, धारा 310(4) बीएनएस, थाना चोपन।मु0अ0सं0-463/2025, धारा 304(2), 317(2), 317(5), 3(5) बीएनएस, थाना चोपन।मु0अ0सं0-0357/2026, धारा 303(2), 317(2), 111(2)बी, 111(4) बीएनएस, थाना चोपन।मु0अ0सं0-20/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना चोपन।मु0अ0सं0-05/2022, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम, थाना चोपन।मु0अ0सं0-302/2021, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना चोपन।मु0अ0सं0-299/2021, धारा 307, 399, 402 भादवि, थाना चोपन।मु0अ0सं0-09/2026, धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमगिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा, थाना जुगैल; प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, थाना चोपन; उपनिरीक्षक विपिन बिहारी राय, थाना जुगैल; उपनिरीक्षक विनोद यादव, थाना चोपन; कांस्टेबल पवन कुमार यादव तथा कांस्टेबल श्यामशेर यादव शामिल रहेयह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल प्रभात राय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जुगैल के नेतृत्व में की गई।
यह भी पढ़ें






