रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 72 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 72 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
8:12 PM, Jun 17, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

स्कूटी और नकदी भी बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
अवैध शराब व मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी
सोनभद्र। अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 72 लीटर अवैध शराब, एक स्कूटी तथा नकदी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के मार्गदर्शन में थाना रायपुर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 16 जून 2026 को थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने गोटीबांध निवासी सुरेश कुमार केशरी को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।
बरामदगी के आधार पर थाना रायपुर में अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/63/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से ब्लू लाइम ब्रांड की 270 पैकेट अवैध शराब (कुल 72 लीटर), एक बिना नंबर की स्कूटी तथा 5,450 रुपये नकद बरामद किए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुरेश कुमार केशरी (36 वर्ष), पुत्र कन्हैया, निवासी गोटीबांध, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अतुल कुमार पटेल, हेड कांस्टेबल कृष्णा राय एवं रिक्रूट आरक्षी सौरभ कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सोनभद्र पुलिस ने कहा है कि जनपद में अपराध, अपराधियों, अवैध शराब तथा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें






