होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 07 वारंटी व 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है

6:43 AM, Aug 23, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 07 वारंटी व 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 07 वारंटी अभियुक्तों और 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तगंगा कुमार पुत्र सन्त कुमार, निवासी ग्राम पूरब मोहाल, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र।रोहित पुत्र रामजी, निवासी ग्राम तिलौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र।इन्दल पुत्र जवाहिर, निवासी ग्राम जमगाई, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र।नन्दू पुत्र मेधई, निवासी ग्राम तिलौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र।सुनील विश्वकर्मा पुत्र राधेश्याम, निवासी गुरमा, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र।अरुण सोनकर पुत्र स्व. महेश, निवासी नई बस्ती, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र।धर्मेन्द्र मौर्या पुत्र शिवजी मौर्या, निवासी मोकरम, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र।पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तारथाना रॉबर्ट्सगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0-697/2026, धारा 87, 137(2), 351(2), 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त चन्दन पुत्र सजिन्दर, निवासी ग्राम मझगवां, थाना करमा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष, को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।गिरफ्तार वांछित अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे भी माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को मजबूती मिली है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions