होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई : गैंगेस्टर एक्ट के 06 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

जनपद पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के वांछित एवं समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

sonbhadra

4:35 PM, May 13, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Sanjay Singh/ Jitendra Chandravanshi

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई : गैंगेस्टर एक्ट के 06 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। जनपद पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के वांछित एवं समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई थाना रामपुर बरकोनिया, थाना रायपुर एवं थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) ऋषभ रूणवाल एवं संबंधित क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस ने 03 अभियुक्तों को दबोचा

थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस ने दिनांक 12 मई 2026 को ग्राम पटना स्थित वन विभाग कार्यालय के पास तिराहे से मुखबिर की सूचना पर तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रामजियावन पुत्र गुलाब धांगर निवासी ग्राम पटना, धीरेन्द्र उर्फ धुरेन्दर पुत्र रामवृक्ष निवासी सिलथम एवं गनेश उर्फ वीरू उर्फ गणेश पुत्र बुद्धी निवासी धरमपुरवा शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम एवं उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद तीनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया।

विज्ञापन

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ,उपनिरीक्षक रामनिवास यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल सुनील कुमार

थाना रायपुर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना रायपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सोहदवल मेन रोड से संदीप मौर्या पुत्र ओमप्रकाश उर्फ राजकुमार मौर्या निवासी ग्राम तीनताली थाना रॉबर्ट्सगंज को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया।

थाना रायपुर पुलिस टीम

उपनिरीक्षक शमशेर यादव, हेड कांस्टेबल कृष्णा राय, रिक्रूट कांस्टेबल सचिन सिंह

विण्ढमगंज पुलिस ने 02 अभियुक्तों को बस स्टैंड से पकड़ा

विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना विण्ढमगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड विण्ढमगंज से गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में अशोक यादव पुत्र सुरेश प्रसाद यादव निवासी ग्राम घिवही थाना विण्ढमगंज तथा सुरेश यादव पुत्र स्वर्गीय रामअवतार यादव निवासी साउडीह थाना हाथीनाला शामिल हैं। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम एवं गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

Image

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय भेज दिया।

विज्ञापन

थाना विण्ढमगंज पुलिस टीम

थानाध्यक्ष शिवकुमार सिंह , हेड कांस्टेबल महफूज अली,  कांस्टेबल फिरोज अहमद

अपराधियों के विरुद्ध अभियान रहेगा जारी

सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध एवं संगठित गिरोहों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। गैंगेस्टर एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम तथा अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions