होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 चोरी की बाइक बरामद, 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 चोरी की बाइक बरामद, 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

2:15 PM, Jun 14, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 चोरी की बाइक बरामद, 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



सोनभद्र:पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चोपन और थाना बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दोनों थानों की पुलिस टीमों ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे और निशानदेही पर कुल आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।पुलिस के अनुसार थाना चोपन पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जबकि थाना बीजपुर पुलिस ने एक अन्य वाहन चोर को गिरफ्तार कर चार मोटरसाइकिलें बरामद कीं। बरामद वाहनों में अपाची, अपाची आरटीआर, हीरो स्प्लेंडर और होंडा ड्रीम योगा बाइक शामिल हैं।
 *चोपन पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा वाहन चोर* 
13-14 जून की रात वैष्णो डाला मंदिर के पास बैगा टोला मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को बिना नंबर प्लेट की अपाची बाइक के साथ पकड़ा। जांच में बाइक चोरी की निकली। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर एक खंडहर मकान से तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश गौड़ (20 वर्ष) पुत्र हरिश्चंद्र गौड़ निवासी गड़इडीह कस्बा चोपन के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने अपने साथियों राहुल गौड़, दीपक यादव और रोशन यादव के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि बरामद अपाची बाइक को बेचने के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।बीजपुर पुलिस ने सीमा क्षेत्र से हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा
वहीं थाना बीजपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मध्य प्रदेश सीमा के सिरसोती क्षेत्र से रामदिहल प्रजापति को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। पूछताछ में उसने वाहन चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
पुलिस के अनुसार रामदिहल प्रजापति थाना बीजपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में उसके खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई थी।
 *बरामद बाइक में एक मध्य प्रदेश से चोरी* 
बीजपुर पुलिस द्वारा बरामद एक अपाची आरटीआर मोटरसाइकिल के संबंध में मध्य प्रदेश के मोरवा थाना में चोरी का मुकदमा दर्ज पाया गया है। बरामद सभी वाहनों का ई-चालान ऐप के माध्यम से सत्यापन कराया गया।
पुलिस टीम को मिली सफलतावाहन चोरी के इस बड़े खुलासे में थाना चोपन के प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता तथा थाना बीजपुर के थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोनभद्र पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions