होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई: 48.75 लाख रुपये के मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

सोनभद्र पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई: 48.75 लाख रुपये के मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

2:57 PM, Jun 1, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सोनभद्र पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई: 48.75 लाख रुपये के मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र, 01 जून 2026। जनपद में अपराधियों एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस, थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसका एक साथी अंधेरे और पहाड़ी क्षेत्र का लाभ उठाकर फरार हो गया।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में रविवार को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन को तेज गति से भगाकर फरार होने लगा।पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपियों ने कई बार पुलिस वाहन में टक्कर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। सलखन क्षेत्र में एसओजी का वाहन खराब हो जाने पर स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार मोदनवाल ने अपनी निजी स्विफ्ट डिजायर कार तत्काल उपलब्ध कराकर पुलिस की सहायता की। इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार पीछा करते हुए रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के विरंजुआ गांव के पास घेराबंदी कर दी।भाग रहे आरोपियों ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए रास्ते में नोटों की गड्डियां भी फेंकीं, लेकिन पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा। आरोपियों ने प्रदीप मोदनवाल की निजी कार में भी टक्कर मार दी। खुद को चारों ओर से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रिंस पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ख्वाजके, थाना मेहरबान, जनपद लुधियाना (पंजाब), उम्र लगभग 27 वर्ष के रूप में हुई है। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बरामद मादक पदार्थ को डाल्टनगंज से खरीदकर लुधियाना ले जा रहा था और इसी अवैध कारोबार से अपनी आजीविका चलाता था।बरामदगीपुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया है—03 किलोग्राम अफीम (अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये)225 किलोग्राम डोडा (अनुमानित कीमत 33.75 लाख रुपये)होंडा सिटी कार संख्या DL4CNC5316 (अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये)एक तमंचा .315 बोरएक खोखा कारतूसएक जिंदा कारतूसबरामद मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 48.75 लाख रुपये बताई जा रही है।इस संबंध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0 212/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट तथा 8/18/25/29/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।प्रदीप मोदनवाल के साहस की सराहनाअभियान के दौरान स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार मोदनवाल द्वारा दिखाए गए साहस और तत्परता की पुलिस विभाग ने सराहना की है। उनकी मदद से पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने उन्हें 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की है।कार्रवाई करने वाली टीमइस अभियान में थाना चोपन के प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, एसओजी प्रभारी नागेश कुमार सिंह सहित पुलिस एवं एसओजी टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions