होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Sonbhadra news:महिला ने दरोगा पर ठेला पलटने और अभद्रता करने का लगाया आरोप, वीडियो वायरल; सीओ नगर को सौंपी गई जांच

Sonbhadra News: सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कुसी पोखरा में सरकारी देशी शराब की दुकान के पास एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में मामला चर्चा का विषय बन गया है। महिला ने मौके पर पहुंचे एक उपनिरीक्षक (दरोगा) पर उसका ठेला

7:24 PM, Nov 8, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Sonbhadra news:महिला ने दरोगा पर ठेला पलटने और अभद्रता करने का लगाया आरोप, वीडियो वायरल; सीओ नगर को सौंपी गई जांच
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


Sonbhadra News: सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कुसी पोखरा में सरकारी देशी शराब की दुकान के पास एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में मामला चर्चा का विषय बन गया है। महिला ने मौके पर पहुंचे एक उपनिरीक्षक (दरोगा) पर उसका ठेला पलटने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि ठेला पलटने से उसकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच क्षेत्राधिकारी (सीओ) नगर को सौंप दी है।महिला ने लगाया ठेला पलटने और अभद्रता का आरोपजानकारी के अनुसार, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कुसी पोखरा स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान के सामने सड़क किनारे एक महिला ठेला लगाकर अंडा, नमकीन और पकौड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। बताया जा रहा है कि ठेले के आसपास कुछ लोगों द्वारा शराब का सेवन करने और महिलाओं के साथ अभद्रता किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस से की थी।इसी शिकायत की जांच के लिए छह नवंबर को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के एक उपनिरीक्षक मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान महिला ने आरोप लगाया कि दरोगा ने उसका ठेला पलट दिया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला के मुताबिक, इसी ठेले से उसके परिवार का खर्च चलता है। ठेला पलटने से उसका रोजगार प्रभावित हुआ है और परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।घटनास्थल पर महिला ने दरोगा के सामने ही अपनी नाराजगी जाहिर की। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।पुलिस ने एक्स पर जारी किया स्पष्टीकरणवीडियो वायरल होने के बाद सोनभद्र पुलिस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रकरण को लेकर जवाब जारी किया गया। पुलिस के अनुसार, छह नवंबर को कुसी पोखरा स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान के सामने सड़क किनारे कुछ लोग ठेला लगाकर अंडा, नमकीन और पकौड़ी आदि बेच रहे थे।ग्रामीणों की ओर से शिकायत मिली थी कि ठेलों के आसपास कुछ लोग शराब का सेवन करते हैं, जिससे आमजन और महिलाओं को असुविधा होती है। इस शिकायत पर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक ने ठेला संचालकों को सड़क से ठेले हटाने अथवा कुछ दूरी पर लगाने के निर्देश दिए थे।पुलिस ने अपने जवाब में यह भी कहा कि ठेला संचालकों ने महिला को आगे कर वीडियो बनवाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। हालांकि, महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।सीओ नगर करेंगे पूरे मामले की जांचपुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वायरल वीडियो और महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच क्षेत्राधिकारी नगर को सौंप दी है। सीओ नगर के स्तर से पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है, ताकि मौके पर हुई घटना और संबंधित पक्षों के दावों की वास्तविकता सामने आ सके

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions